फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सेना ने मेंढर में करवाई खो-खो प्रतियोगिता

Sun, 30 Nov 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ जिले के मेंढर में सेना की तरफ से आयोजित खो खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ​खिलाड़ी
विज्ञापन
पुंछ। सेना की भिंबर गली ब्रिगेड की तरफ से मेंढर में ऑपरेशन सद्भावना के तहत कराए जा रहे खेल उत्सव के तहत शनिवार को क्षेत्र के युवाओं के लिए डिग्री कॉलेज मेंढर में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें जिले के दूर-दराज के नियंत्रण रेखा पर स्थित क्षेत्रों की युवतियों की आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों ने तालमेल के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। इस उत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें