पुंछ। मेंढर के कालाबन क्षेत्र में रविवार को भूस्खलन से जमीन धंसने का मामला सामने आया है। जमीन धंसने के कारण गांव के 15 घरों, एक मस्जिद और कब्रिस्तान में दरारें आने से क्षेत्र में भय का माहौल है। इस कारण कई लोगों ने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों में पनाह ले ली।
गांव के लोगों ने जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन से तत्काल उपाय करने एवं जिन लोगों के मकानों में दरारें आई हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी निवास देने और किसी सुरक्षित स्थान पर घर बनाने में सहायता करने की मांग की है। जिला मेंढर के गांव कालाबान के मोहल्ला खेतां में एक स्थान पर भूस्खलन की घटना सामने आई। इसके बाद उसके ऊपरी क्षेत्र में स्थित मकानों, मसजिद और कब्रिस्तान में दरारें पड़नें लगी। डर के कारण अधिकतर लोगों ने अपने मकान खाली कर दिए हैं। संवाद