पुंछ। मेंढर में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित तहसील बालाकोट के गांव धराटी में मंगलवार को क्षेत्र में बारिश के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेंढर में भर्ती करवाया गया है।
घायल की पहचान युसुफ खान पुत्र हसीना खान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को मेंढर की बालाकोट तहसील के गांव धराटी निवासी मोहम्मद मारूफ खान पुत्र हसीना खान का मकान बारिश से ध्वस्त हो गया। इसकी चपेट में आने से मोहम्मद मारूफ खान का बड़ा भाई मोहम्मद यूसुफ खान चपेट में आकर घायल हो गया। इस घटना के तत्काल बाद परिजनों एवं आसपास के ग्रामीणों ने घायल को मलबे से बाहर निकाला। इस बीच फोन पर धराटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी गई। एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य कर्मी मौके पर पहुंचे और मरहम पट्टी करने के बाद घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। संवाद