फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ-जम्मू हाईवे पर जाम से यातायात प्रभावित

Mon, 15 Sep 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगल रोड से कश्मीर के यातायात से लग रहा जाम
विज्ञापन

पुंछ। पुंछ-जम्मू हाईवे पर सुरनकोट से जम्मू तक पिछले कई दिनों से जाम लगने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे पुंछ से जम्मू के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां आम दिनों में छह से सात घंटे में जम्मू पहुंचने वाले वाहनों को अब 10 घंटों से अधिक का समय लग रहा है।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को घरों से एक दिन पहले ही निकलना पड़ रहा है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से कश्मीर की तरफ मुगलरोड के रास्ते ट्रकों, तेल टैंकरों के साथ ही सभी प्रकार के छोटे वाहनों की आवाजाही से पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन जाम लग रहा है। वहीं, जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ी संख्या में जवानों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। ट्रकों के कारण जाम लगने से आम यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें