पुंछ। एडीडीसी पंकज मगोत्रा ने रविवार को जिला अधिकारियों और संस्थाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में सक्रिय जनभागीदारी, अंतर-विभागीय समन्वय और व्यापक सामुदायिक आउटरीच सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। अधिकारियों ने एडीडीसी को स्वच्छता अभियान, जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक भोजन, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य पहलों के तहत पोषण जागरूकता के बारे में जानकारी दी। संवाद