फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: दिल्ली विस्फोट के बाद पुंछ में सुरक्षा बढ़ाई, विशेष नाके लगाकर वाहनों की जांच शुरू

Tue, 11 Nov 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार देर शाम को हुए विस्फोट के बाद भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे जिला मुख्यालय पुंछ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों पुलिस, सीआरपी एफ और एसओजी ने आनन-फानन में जिला मुख्यालय की तरफ आने वाले सभी मुख्य मार्गों पर विशेष नाके लगाए।
विज्ञापन

जवानों ने नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया और वाहनों में सवार लोगों एवं चालकों के पहचान पत्रों की जांच के साथ ही वाहनों में रखे सामान की बारीकी से जांच की। इतना ही नहीं दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही सामान उठाए पैदल आवाजाही करने वालों की भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा पर भी सुुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें