फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर बीएसएफ पोर्टर की मौत

Tue, 11 Nov 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में सोमवार शाम को पहाड़ से 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरकर बीएसएफ के एक पोर्टर की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान मुश्ताक अहमद (32) पुत्र अकबर बार निवासी सावजियां के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के बाद यह हादसा शाम करीब तीन बजे उस समय पेश आया जब बीएसएफ के साथ पोर्टर का काम करने वाला मुश्ताक अहमद सामान लेकर छंबर किनारी क्षेत्र स्थित अग्रिम चौकी पर जाते समय दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र राम कुमार टेकरी के पास पहाड़ से फिसल कर गहरी खाई में जा गिरा। इसका पता चलते ही बीएसएफ, सेना और स्थानीय लोगों ने उसे खाई से निकालकर सड़क तक लाया और वहां से एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच एसएचओ मंडी शाम सिंह ने अस्पताल पहुंचकर कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया। वहीं ग्रामीणों ने सेना, बीएसएफ और प्रशासन से इस बात की गुहार लगाई है कि मृतक के छह महीने के बच्चे और पत्नी की जीविका के लिए उचित सहायता प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें