पुंछ। अवैध खनन मामले में पुलिस ने रविवार को पुलिस चौकी सावजियां के अधिकार क्षेत्र में दो डंपर जब्त किए। पुलिस के अनुसार दोपहर को नियमित जांच के दौरान सावजियां की पुलिस टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे दो डंपरों को रोका। जांच करने पर दोनों वाहन बिना किसी वैध परमिट पाए गए। वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। संवाद