फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: 300 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए

Sun, 16 Nov 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
शिविर में दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल प्रदान करते बरिगेड कमांडर ब्रिगेडियर सचिन्द्र जोशी एंव अन्य
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ लिंकअप दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को सेना और सामाजिक संगठन प्रितम स्परिचुअल फाउंडेशन ट्रस्ट ने 300 से अधिक लोगों को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, ट्राइ साइकिल, कल्चर, बैसाखियां और सुनने की मशीनें उपलब्ध कराई। इस उपलक्ष्य में नगर के मोहल्ला कामसर स्थित प्रीतम स्परिचुअल फाउंडेशन मुख्यालय में फाउंडेशन, भारतीय सेना और महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से शिविर का आयोजन किया। इस शिविर की अध्यक्षता फाउंडेशन के संस्थापक जगबीर सिंह सूदन, रिदमप्रीत सिंह और सचिव प्रियंका सिंह ने की जबकि सेना की पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर सचिंदर जोशी इसके मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि पिछले 35 सालों से प्रीतम स्परिचुअल फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष पुंछ लिंक अप दिवस के उपलक्ष्य में इस प्रकार का शिविर आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर पृथ्पाल सिंह, गुरमीत सिंह राजा, अमृतपाल सिंह और फारूक साकी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें