पुंछ। जिला पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों में अवैध तस्करी की रोकथाम (पीआईटी एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक कुख्यात नशा तस्कर को हिरासत में लिया है। आरोपी सज्जाद हुसैन शाह उर्फ सज्जादा पुत्र सरफराज हुसैन शाह निवासी पोठा तहसील सुरनकोट जिला पुंछ को एनडीपीएस के तहत हिरासत में ले लिया है। हिरासत आदेश जारी होने के बाद पुंछ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे एहतियातन हिरासत में जिला जेल उधमपुर भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के अलावा जम्मू प्रांत के विभिन्न पुलिस थानों में कई अन्य मामले दर्ज हैं। आरोपी पर नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में लगातार शामिल रहने के कारण पहले एहतियाती प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था। संवाद