पुंछ जिले के घानी क्षेत्र में छुट्टी पर घर जा रहे सेना के पांच जवानों की टवेरा गाड़ी सड़क से फिसलकर खेत में गिर गई। हादसे में सभी जवान मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू भेज दिया गया।
जम्मू के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर के घानी इलाके में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के पांच जवान घायल हो गए। ये जवान छुट्टी पर घर जा रहे थे, जब उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर खेतों में जा गिरा।
विज्ञापन
घटना सुबह लगभग 7:15 बजे की है, जब नंगी टेकरी बटालियन के जवानों को लेकर जा रहा एक टवेरा वाहन (पंजीकरण संख्या JK02AW 1387) घानी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में वाहन में सवार सभी पांच जवान घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार, घायल जवानों की पहचान मनोज, फाग, हामिद अगर, अंकित और एम.के. पाटिल के रूप में हुई है। सभी को तत्काल मेंढर स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।