पुंछ। अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए पुंछ पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग अभियानों में कार्रवाई की। सुरनकोट पुलिस ने गश्त और नाका जाँच के दौरान अवैध खनन से भरे पाँच ट्रैक्टर ट्रॉलियां ज़ब्त कीं, जबकि मंडी पुलिस ने दो डंपरों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है। संवाद