पुंछ। नगर में उत्तर प्रदेश के एक बाल मजदूरी के शिकार बच्चें को बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने वाले चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से बचाया गया। इसके बाद उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी पुंछ के सामने पेश किया। बच्चे की सुरक्षा के लिए चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन पलाश पुंछ में रखा। इसके उपरांत डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट पुंछ ने सभी जरूरी कागजात, जांच और औपचारिकताएं पूरी करते हुए इस बात का पता लगाया कि समीर नाम नाबालिग अलीगढ़ का रहने वाला है और कुछ महीनों से पुंछ में बालमजदूरी कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद उसे चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित बचाया। इसके बाद वीरवार देर शाम को सभी प्रकार की कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे अलीगढ़ वापस भेज दिया गया। नाबालिग की घर वापसी डिप्टी कमिश्नर डिप्टी कमिश्नर पुंछ अशोक कुमार शर्मा, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी पुंछ के चेयरपर्सन रोहित खजूरिया और जिला समाज कल्याण अधिकारी खलील अहमद बंदे की देखरेख में की गई। नाबालिग को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी अलीगढ़ के सामने पेश किया जाएगा।