पुंछ। गोवंश तस्करी के खिलाफ जारी अभियान में जिले की मंडी और सुरनकोट तहसील में दो अलग-अलग अभियानों में तस्करी के प्रयास को नाकाम बनाते हुए तीन वाहनों को जब्त कर छह गायों को बचाया। पुलिस के अनुसार पुलिस स्टेशन सुरनकोट के अधिकार क्षेत्र में पुलिस ने गोवशों के अवैध परिवहन में लिप्त दो वाहनों और पुलिस स्टेशन मंडी के अधिकार क्षेत्र में एक वाहन को जब्त किया। मंडी और सुरनकोट पुलिस थानों में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। संवाद