फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: भूस्खलन से सड़क पर गिरा मलबा, चार घंटे तक बाधित रहा मुगल रोड

Mon, 25 Aug 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। राजोरी एंव पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक बारिश के चलते भूस्खलन के कारण चार घंटे तक बाधित रही। इसके बाद यातायात पुलिस और बीआरओ के प्रयासों से मार्ग से मलबा हटाने के बाद एकतरफा खोला गया। जानकारी के अनुसार मुगल रोड पर रत्ताछंब क्षेत्र में रविवार सुबह सात बजे भूस्खलन हो गया। इससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इस बीच यातायात पुलिस के एसओ मुगल रोड गुल शैराज टीम के साथ माैके पर पहुंचे और दोनों तरफ वाहनों को 50 मीटर पीछे रोक दिया। साथ ही भूस्खलन के बारे में बीआरओ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों के साथ पोकलेन मशीनों को भूस्खलन क्षेत्र तक पहुंचाया जहां करीब डेढ़ घंटे बाद मलबा हटाने का अभियान शुरू किया गया और चार घंटे बाद मार्ग से मलबा हटाने के बाद एकतरफा मार्ग खोलकर वाहनों को रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें