पुंछ। मंडी तहसील के गगडियां गांव में शनिवार सुबह भालू के हमले में महिला घायल हो गई। महिला को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान रूबीना बेगम पत्नी मोहम्मद यूसुफ निवासी गगडियां के रूप में हुई है। महिला के पति के मोहम्मद युसुफ ने बताया कि शनिवार तड़के जब पत्नी घर की सीढ़ियां उतर रही थी तो वहां छुपकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर सब बाहर निकले तो भालू को भगाया। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक का कहना है कि महिला बुरी तरह घायल है उसकी एक टांग में फ्रैक्चर है। संवाद