फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch Mine Blast: जम्मू-कश्मीर के पुंछ एलओसी पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, मेजर और दो जवान घायल

Fri, 29 Apr 2022 04:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

सेना के जवान कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकी कृपान के पास नियमित गश्त पर थे। इस दौरान माइन ब्लास्ट होने से जवान घायल हो गए। तीनों को एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
LoC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के मेंढर में नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सेना के मेजर और दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य चॉपर से एयरलिफ्ट कर सेना के कमान अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया।

घायल 15 डोगरा रेजिमेंट में हैं तैनात 

घायलों की पहचान सेना की 15 डोगरा रेजिमेंट के मेजर गुरंग, नायब सूबेदार दलबीर सिंह और हवलदार हुकम सिंह के रूप में हुई है। सेना की तरफ से इस घटना की पुष्टि की गई है। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना की 15 डोगरा रेजिमेंट की अग्रिम चौकी कृपान के पास सेना का एक दल गश्त कर रहा था।

चौकियों में तैनात जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे

गलती से पांव बारूदी सुरंग में पड़ने से हुए विस्फोट में मेजर और दो अन्य जवान घायल हो गए। विस्फोट की आवाज सुन कर आसपास की चौकियों में तैनात जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और तीन को उठा कर पास की चौकी पर पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जहां प्राथमिक इलाज के बाद यूनिट मुख्यालय पहुंचाया, जहां से उन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें