फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मेंढर में जामा मस्जिद के स्टोर में लगी आग, सामान जला

Wed, 14 Feb 2024 04:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंढर। उपजिला मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद के स्टोर में मंगलवार को दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लकड़ी का सामान जल गया है। दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे जामा मस्जिद के एक स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से वहां पड़ा लकड़ी का सामान जल गया। आग की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। साथ ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस मौके पर दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया कि बाजार में काफी वाहन और रेहड़ियों खड़ी रहती हैं, जिस कारण वहां से निकलना मुश्किल होता है। इसके बाद एसडीएम मेंढर इमरान रशीद, तहसीलदार राहुल शर्मा और एसएचओ की मौजूदगी में वाहन और रेहड़ियां हटाई गईं। जामा मस्जिद के ईमाम मोहम्मद सुलतान के अनुसार स्टोर में रखा पुराना सामान जला है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें