संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। देशभर की तरह ही भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित जिला मुख्यालय पुंछ में भी सोमवार को महानवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य बाजार स्थित प्राचीन महाकालिका माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां कालिका माता मंदिर में कन्या पूजन करते नजर आए। इस बीच दोपहर बाद कन्या पूजन के साथ ही नवरात्र का पर्व का समापन हो गया। नवरात्र के समापन और महानवमी के उपलक्ष्य में कालिका माता मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में यज्ञ एवं भंडारों का आयोजन किया गया जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए विश्व कल्याण, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर कालिका माता मंदिर में समिति सदस्य संजय कुमार, ठाकुर कमल सिंह, लक्ष्मीकांत, अविनाश भल्ला आदि मौजूद रहे।