पुंछ। जिले में पिछले पांच दिनों के भीतर में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं। अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। इसको देखते हुए प्रशासन की तरफ से लोगों को बचाव के उपायों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को बिना मास्क बाहर न निकलने के निर्देश जारी किए गए हैं। बुधवार को जिले में डीसी इंद्रजीत की तरफ से कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर किए गए ट्वीट में इस बात की जानकारी दी गई है कि पांच दिनों में जिले में कोरोना संक्रमण के कुल आठ मामले सामने आए हैं। इसमें तीन लोग ऐसे हैं जो यात्रा से लौटे हैं। पांच संक्रमित ऐसे हैं जो जिले से कहीं बाहर नहीं गए हैं। उन्होंने लोगों को कोरोना से सावधान रहने और बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करने का लोगों से आह्वान किया है।
मेंढर में आदेशों का उल्लंघन करने पर चेतावनी
मेंढर। पुलिस-प्रशासन ने कोरोना की रोकथाम के लिए जारी किए गए आदेशों की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस बीच कई लोगों को फ्री मास्क भी बांटा गया है। मास्क न पहने लोगों, चालकों और अन्य को चेतवानी दी गई। दो दिन पहले ही आयुक्त ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा सामाजिक दूरी बनाए रखने, सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा था। बुधवार को एसडीपीओ जहीर अब्बास जाफरी और एसएसओ मंजूर कोहली ने लोगों को जागरूक करवाया। संवाद