पुंछ। ब्लाक दिवस पर डीसी इंद्रजीत और एसएसपी विनोद ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ मंडी कस्बे में जनता दरबार लगाया। उन्होंने लोगों की समस्याएं जानने के साथ अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए।
जिला विकास आयुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन का सहयोग करने एवं अपने अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने को कहा। जनता दरबार में बीडीसी अध्यक्ष शमीम अहमद गनेई की अगुवाई में बड़ी संख्या में मंडी ब्लाक की सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों और आम लोगों ने भाग। जिला विकास आयुक्त और एसएसपी के साथ सभी विभागों के जिला अधिकारियों ने उपस्थित हो कर पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत में सुधार लाने, सड़कों की ठीक करवाने, नई सड़कों निर्माण कार्य पूरा करवाने, नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव में बंकरों का निर्माण पूरा करवाने, नए बंकर मंजूर करने, मनरेगा के पैसों का समय पर भुगतान कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना में जो गरीबी रेखा के नीचे के लोगों के नाम नहीं आए हैं उनके नाम शामिल करने जैसे मुद्दे रखे। इसके बाद इंद्रजीत ने उपजिला अस्पताल और जम्मू कश्मीर बैंक शाखा का भी दौरा किया।