फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ जिला जेल में हंगामा: खाना बनाने को लेकर झगड़ा, कैदियों ने जेल कर्मियों पर किया हमला, एक कैदी घायल

Wed, 09 Jul 2025 01:45 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ

सार

पुंछ जिला जेल में कैदियों ने खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद जेल कर्मियों पर हमला कर दिया, जिससे एक कैदी घायल हो गया। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस और एसओजी को मौके पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जेल में कैदी की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिला जेल में मंगलवार को कैदियों ने जेल कर्मियों पर हमला कर दिया, जिससे जेल में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के दौरान एक कैदी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ कैदियों का जेल में खाना बनाने वाले कर्मियों से झगड़ा हो गया। जब जेल के सुरक्षा कर्मी झगड़ा शांत कराने पहुंचे, तो कैदियों ने उन पर भी हमला कर दिया। देखते ही देखते अन्य कैदी भी इस झगड़े में शामिल हो गए और हालात बेकाबू हो गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान, ‘अनलॉफुल एक्टिविटी’ (गैरकानूनी गतिविधियों) के आरोप में जेल में बंद कश्मीर निवासी नजीर अहमद नामक कैदी घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसके बाजू पर चोट के निशान पाए गए हैं और उसका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी जेल पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें