फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पहले मैच में आदी क्लब ने सुपर इलेवन को 27 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वाले विहान भार्गव की याद में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

पुंछ। नगर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वाले डुंगस निवासी विहान भार्गव (14) की याद में मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया गया। पहले मैच में आदी क्लब ने सुपर इलेवन को 27 रन से हराया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा ने विहान भार्गव सहित बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। आयोजक सदकत मीर और परवेज मलिक ने बताया कि टूर्नामेंट में जिले की 32 टीमें भाग ले रही हैं। पहला मैच आदी क्लब और सुपर इलेचन में खेला गया। इसमें टॉस जीत कर आदी क्लब ने पहले बल्लेबाजी की। अभि शर्मा के 40 गेंदों पर सर्वाधिक 70 रनों के सहयोग से विरोधी टीम को 129 रनों का लक्ष्य दिया गया। जवाब में उतरी सुपर इलेवन के खिलाड़ी 102 रन ही बना पाए। इससे आदी क्लब 27 रनों से जीत गई। अभि शर्मा को मैन ऑफ दा मैच का खिताब दिया गया। इस अवसर पर पवन शर्मा, मुश्ताह अहमद, सुरजन सिंह, रजनीश मैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें