सेना की ओर से पुंछ लिंक अप दिवस के उपलक्ष्य में करवाई गई सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता12 स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर दिखाई प्रतिभा
हरि मेमोरियल स्कूल ने हासिल किया तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से आवाम के सहयोग से 22 नवंबर को मनाए जाने वाले पुंछ लिंक अप दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारना था। इसमें नानक अकादमी ने पहला, साईं स्कूल ऑफ एजुकेशन ने दूसरा और हरी मेमोरियल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सेना की ओर से नाटो ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता में 12 से अधिक स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें जाने माने टीवी, रेडियो एवं स्टेज कलाकार प्रदीप खन्ना, खुर्शीद राथर और आल इंडिया रेडियो पुंछ की उद्योषिका कैलाश शर्मा बतौर जज उपस्थित रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में पुंछ नगर की नानक अकादमी ने पहला, साईं स्कूल ऑफ एजुकेशन ने दूसरा और हरि मेमोरियल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, दिगवार हाई स्कूल को पुंछ लिंक दिवस के फाइनल में नृत्य का प्रदर्शन करने के लिए चुना गया।