पुंछ। डीडीसी अध्यक्ष पद को एसटी महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित किए जाने से चुनाव में उतरने और जीतने वाले अधिकतर लोगों के सपने चूर चूर हो गए हैं। वहीं अब डीडीसी अध्यक्ष के लिए कांग्रेस पार्टी से अथवा पार्टी परिवार से ही तीन प्रत्याशी प्रबल दावेदार बन गए हैं।
इसमें कांग्रेस जिला प्रधान चौधरी अब्दुल गनी की पुत्र डॉ. नाजिया गनी जिन्होंने नंगाली साहब सांई बाबा ब्लाक से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता है। उनके अलावा कांग्रेस पार्टी नेता चौधरी मकसूद की पुत्री रूकसाना कौसर जिन्होंने लसाना ब्लाक से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत। मकसूद चौधरी की बहू जिन्होंने साथरा ब्लाक से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीता। या यूं कहें कि पुंछ में डीडीसी की कुर्सी के लिए चौधरी अब्दुल गनी और चौधरी मकसूद के बीच मुकाबला है। क्योंकि यह दोनों ही एसटी समुदाय से हैं। जहां चौधरी अब्दुल गनी और उनकी पुत्री ने दो ब्लाकों से चुनाव जीता है वहीं मकसूद चौधरी के परिवार से भी दो ब्लाकों पर चुनाव जीत हुआ है।
सूत्रों के अनुसार दोनों ही नेताओं की तरफ से अपने परिवार के सदस्य को अध्यक्ष बनाने के लिए जोड़ तोड़ शुरू कर हो गई है। अब देखना यह है कि कौन अपने अभियान में सफल होता है। हालांकि अभी जिला प्रशासन की तरफ से अध्यक्ष के चुनाव की कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। वहीं अभी तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा तक नहीं की गई है।