पुंछ। सुरनकोट तहसील में मुगलरोड के साथ बहने वाली सुरन नदी के उस पार बसे गांव मुगलमाड़ा, खोखर माड़ा और सवनी सहित करीब आधा दर्जन गांव के लोग पक्का पुल का निर्माण शुरू होने से खुश है। वहीं पुल निर्माण का काम धीमी गति से किए जाने से निराश भी हैं।
ग्रामीणों मोहम्मद बशीर, अलताफ हुसैन, मोहम्मद कासिम सरपंच खोखर माड़ा, मोहम्मद कासिम सरपंच खोखर माड़ा, खालिद मुगल सरपंच मुगल माड़ा आदि का कहना है कि सात दशक से हम लोग पुल और सड़क से वंचित थे। इसके कारण हर वर्ष बरसात में गांव के आठ दस लोग सुरन नदी के आरपार होने के चक्कर में बह कर जान गंवा देते थे। ऐसे में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में मुगलरोड पर स्थित गांव सैंला से हमारे गांव के लिए सुरन नदी पर पुल का निर्माण शुरू किए जाने से खुशी हुई है। हम प्रधानमंत्री के आभारी हैं। लेकिन पुल बनाने का काम काफी धीमी गति से चलने के कारण निराशा है। हमारी मांग है कि काम में तेजी लाई जाए।