फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने शहीद ओरंगजेब के गांव सलानी में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भाजपा ने उपराज्यपाल प्रशासन और केंद्र सरकार से आतंकियों द्वारा तीन वर्ष पूर्व अपहरण कर शहीद किए गए सेना के जवान औरंगजेब के गांव सलानी में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है। मंगलवार दोपहर को दो दिवसीय मेंढर दौरे से लोटे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने प्रेसवार्ता में सरकार पर शहीद औरंगजेब के गांव की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्व जब आतंकियों ने औरंगजेब को शहीद किया तो केंद्र से रक्षामंत्री सहित कई मंत्रियों एवं नेताओं ने शहीद के गांव का दौरा कर शहीद के परिवार को सांत्वना देने के साथ ही उस समय बडे़-बड़े वादे किए थे कि गांव सलानी को शहरों के बराबर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जब हम गांव सलानी पहुंचे तो गांव की हालत देख कर दुख हुआ कि गांव की स्थिति जो पहले थी, आज भी वैसी ही है। गांव में न तो सड़क सुविधा है। न ही स्वास्थ्य केंद्र, बिजली और पानी की सप्लाई भी खस्ता हाल है। जोकि देश के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद का अपमान है।
गुप्ता ने कहा कि उस समय गांव में शहीद की प्रतिमा तक लगाने की बातें की गई थीं लेकिन वह काम भी नहीं किया गया है। इसलिए आज हम उपराज्यपाल प्रशासन के साथ ही केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि शहीद औरंगजेब को सम्मान देते हुए उसके गांव में सड़क, स्वास्थ, बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और शहीद की प्रतिमा भी लगाई जाए। गौरतलब है कि मेंढर की मनकोट तहसील के गांव सलानी निवासी सेना के जवान औरंगजेब को तीन वर्ष पूर्व आतंकियों ने ईद पर कश्मीर से पुंछ आते समय शोपियां में अगुवा कर शहीद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें