फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद चुनावों के चोथे चरण की नामांकण प्रक्रिया सम्मपन,साथरा और नंगाली साहब सांईबाबा ब्लाक से कुल 17 प्रत्शयियों ने किया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला परिषद काउंसिल के चुनाव के लिए चौथे चरण के लिए साथरा और नंगाली साहब सांई बाबा ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। इसके लिए दोनों ब्लॉकों से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें साथरा ब्लॉक में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें भाजपा और नेकां के अलावा नौ निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जबकि नंगाली साहब सांई बाबा ब्लॉक से कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें तीन पंजीकृत राजनीतिक दलों कांग्रेस, भाजपा और नेकां के प्रत्याशियों के अलावा चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चौथे चरण में जिले के साथरा और नंगाली साहब सांईबाबा ब्लॉक में चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। इसके लिए जहां साथरा ब्लॉक की सीट एसटी महिला के लिए आरक्षित है। वहीं नंगाली साहब सांई बाबा ब्लॉक की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। अगले दो दिन में जिला परिषद काउंसिल चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उसके बाद नाम वापसी होगी। इसके बाद स्थिति साफ होगी कि चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी टिके रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें