फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद के चोथे चरण के लिए कांग्रेस प्रत्याशी डा0नाजिया गनी ने नामांकण किया

विज्ञापन
पुंछ में जिला तीसरे चरण के के चुनावों के लिए नंगाली साहब ब्लाक से नामांकण भरने जाती कांग्रेस प्रत - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। डीडीसी चुनाव के चौथे चरण में वीरवार को ब्लॉक नंगाली साहब साईबाबा में होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी एवं गुपकार गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान चौधरी अब्दुल गनी की पुत्री डॉक्टर नाजिया गनी ने नामांकन किया। इसके साथ ही चौथे चरण के चुनाव के लिए वीरवार को पहला नामांकन हुआ है।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर मोहम्मद शकील के अनुसार चौथे चरण के लिए कुल सात लोग उनसे नामांकन पत्र लेकर गए हैं। दरोपहर को गांव नंगाली साहब में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और डॉक्टर नाजिया गनी के पिता के समर्थक एकत्र हुए जहां से उन्होंने रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। जोकि नारेबाजी करते हुए हाई स्कूल बांडी चेचियां पहुंचे। जहां उन्होंने नामांकन पत्र जमा कराया। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कि आप डॉक्टर का पेशा छोड़ कर राजनीति में आई हैं। ऐसा क्यों, इस पर नाजिया का कहना था कि डॉक्टर बन कर भी हमें लोगों की सेवा करनी है। मेरे हिसाब से राजनीति में आकर लोगों की सेवा करने के अधिक अवसर मिलते हैं, जिसके लिए मैंने डीडीसी चुनाव के लिए नामांकन किया है। ताकि मैं विजयी होकर इस क्षेत्र के लोगों की सेवा कर सकूं। क्योंकि मेरा जो क्षेत्र है वह 80 प्रतिशत नियंत्रण रेखा पर है। जहां के लोगों की समस्याएं अन्य क्षेत्र के लोगों से अलग है। जहां दिन रात गोलाबारी होती है। उन लोगों के लिए आज तक किसी ने कुछ नहीं किया है। कोई उन्हें देखने भी नहीं आया है। उन लोगों को जान बचाने के लिए बंकर की जरूरत है। उसके साथ ही अन्य सुविधाओं और विकास की जरूरत है। उन लोगों की सेवा के लिए ही मैं कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जिला परिषद चुनाव में उतरी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें