फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद चुनावों को लेकर रणनीति बनाने के लिए भा ज पा ने पुंछ में किया बैठक का आयोजन

विज्ञापन
पुंछ में बैठक करते भाजपा नेता अशोक कौल व अन्य।
विज्ञापन
पुंछ। भाजपा की तरफ से डीडीसी चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए वीरवार को बैठक हुई। इसमें जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र पुंछ हवेली, सुरनकोट और मेंढर से बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान मोहम्मद रफीक चिश्ती और पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा ने की
विज्ञापन

बैठक में संगठन मंत्री अशोक कौल और पूर्व एमएलसी एवं जिले के प्रभारी विरेंद्र जीत सिंह मुख्य अतिथि रहे। तीन घंटे चली इस बैठक में जिले की सभी जिला परिषद सीटों और उन पर भाजपा प्रत्याशियों की स्थिति सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिले में अधिक से अधिक सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने एवं जिले में कमल खिलाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में विकास के नाम पर वोट लेने विषेश कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देश भर के साथ ही जम्मू-कश्मीर में कराए गए एवं कराए जा रहे विकास कार्यों पर लोगों से वोट मांगने की बात भी की गई।
मीडिया से बात करते हुए अशोक कौल ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज पर ही लोगों से वोट मांगेंगे। क्योंकि प्रधानमंत्री ने देश एवं जम्मू-कश्मीर में बड़ा काम किया है। विशेष कर कोरोना में जो काम प्रधानमंत्री ने किया है वो चाहे महामारी को रोकने के लिए हो या महामारी के दौरान गरीब लोगों को मुफ्त राशन देना, तीन माह के लिए मुफ्त रसोई गैस देना, पंजीकृत मजदूरों एवं किसानों के खाते में पैसे डालने जैसे काम किए हैं, जिससे कोरोना संकट काल में किसी को भूखा नहीं रहने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें