फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मैहबूबा मुफती के पुतला फूंक किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पुंछ में मैहबूबा मुफती का पुतला फूंक प्रदर्शन करते बी जे वाई एम के कार्यकर्ता - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के झंडे तिरंगे को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान महबूबा मुफ्ती का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महबूबा मुफ्ती के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे डालने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह राष्ट्रविरोधी भाषण एवं गतिविधियों को अंजाम देने से बचें। किसी भी देश विरोधी बात एवं गतिविधि को जनता सहन नहीं करेगी। नगर स्थित बस अड्डे के पास भाजयुमो के जिला प्रधान अमन डाबर की अगुवाई में संगठन के दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्र हुए। जहां उन्होंने महबूबा मुफ्ती द्वारा हाल ही में कही गई बात कि हम तिरंगे झंडे को नहीं उठाएंगे और डकैतों ने हमारे अपने झंडे पर डाका डाला है, को लेकर रोष प्रकट करते हुए महबूबा मुफ्ती के खिलाफ नारेबाजी की। कहा महबूबा हों या फारूक अब्दुल्ला, यह लोग जब कुर्सी पर होते हैं तो इनकी बोली कुछ होती है। जब इन्हें कुर्सी से उतार दिया जाता है तो इनकी बोली देश विरोधी हो जाती है। अब देश की जनता जम्मू-कश्मीर के युवा इनकी ऐसी हरकतों को सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें