पुंछ। मेंढर सब डिवीजन मुख्यालय पर एसडीएम साहिल जंडियाल की अध्यक्षता में ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, मस्जिद कमेटियों के सदस्यों, इमाम और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया और तैयारियों पर चर्चा की।
एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस त्योहार को देखते हुए लोगों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की उचित व्यवस्था करें। एसडीएम ने उपस्थित धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं उलेमाओं से अनुरोध किया कि वह कोरोना को देखते हुए सरकार की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करते हुए किसी बड़े धार्मिक आयोजन अथवा जुलूस निकालने से परहेज करें। अधिकतर लोग घरों में परिजनों के साथ इस पर्व को मनाएं। बैठक में उपस्थित धार्मिक संगठन के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने पहले ही घोषणाएं कर रखी हैं कि इस बार लोग घरों में ही पर्व मनाएं। संवाद