पुंछ जिले के बालाकोट में भा जा नेता के मकान में अज्ञात हमलावार की गोलीबारी के बाद पहुंचे पूर्व एम ?
- फोटो : POONCH
पुंछ। भाजपा के पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा ने सोमवार को मेंढर के भाजपा नेताओं के साथ बालाकोट में नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले भाजपा के वरिष्ट नेता एवं मेंढर विधान सभा से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके जुल्फकार अली पठान के घर का दौरा किया। उनके मकान पर रविवार को अज्ञात हमलावरों गोलीबारी की थी। इस दौरान उन्होंने वहां के हालात देखने के साथ ही घटना की निंदा की। सरकार से मामले की जांच करा कर गोलीबारी करने वालों को सजा देने की मांग की।
प्रदीप शर्मा ने सरकार से जुल्फकार अली पठान को कड़ी सुरक्षा देने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता किसी भी आतंकी से डरने वाले नहीं हैं। गौरतलब है कि रविवार को सुबह तड़के सवा दो बजे अज्ञात हमलावर ने बालाकोट में भाजपा नेता जुल्फकार अली पठान के मकान में जहां वह सो रहे थे, खिड़की पर तीन गोलियां दागी थीं। जोकि कमरे की दीवार पर जा लगी। इस गोलीबारी में पठान की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने जवाबी गोलीबारी की तो हमलावर अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर प्रदीप शर्मा सोमवार की दोपहर को मेंढर सब डिवीजन के भाजपा नेताओं के साथ बालाकोट में जुल्फकार के घर पहुंचे और घटना की निंदा की।