फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरैक्टर युवा कार्यक्रम एंव खेल ने पुंछ स्टेडियम का दोरा कर खिलाड़ियों से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डायरेक्टर युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग डॉ. सलीम उर रहमान ने शनिवार को पुंछ का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले डिग्री कॉलेज मैदान स्थित वॉलीबाल कोर्ट देखा। वहां तारिक खान की देखरेख में अभ्यास कर रहे शहीद डीएसपी मंजीत सिंह क्लब के खिलाड़ियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

उसके बाद डायरेक्टर ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा कर विभिन्न खेलों, हॉकी, ताइकवांडो, बॉक्सिंग, हैंडबाल का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। उनका खेल देख और उसके बाद लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए जा रहे एस्ट्रोटर्फ का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर डॉ. सलीम उर रहमान ने खिलाड़ियों को खेलों में कड़ी मेहनत करने, खेल को पूजा के रूप में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पुंछ के लोगों के लिए सबसे बड़ी सौभाग्य की बात है कि यहां एक वॉलीबाल खिलाड़ी सकलेन तारिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है और जिन लोगों ने उसे इतना बड़ा खिलाड़ी बनाया वह आज भी आप लोगों के बीच आपको खेलना सिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें