फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पी डी पी ने कार्याकता सम्मेलन कर शुरू की राजनीतिक गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डाक बंगला में पीडीपी की तरफ से सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से पार्टी ने जिले में फिर से अपनी राजनीतिक गतिविधियां शुरू की हैं। पीडीपी के पूर्व विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे, सचिव तनवीर अहमद डार और मंजूर अहमद लोन की अगुवाई में आयोजित इस सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं पंच सरपंचों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के टुकड़े करते हुए इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने पर इस बात का बड़े जोर शोर से दावा किया कि वह यहां पर विकास कराएंगे, लेकिन पांच माह में विकास तो दूर यहां के लोगों के जो छोटे मोटे काम थे वह भी नहीं हो पा रहे हैं। अधिकारी लोगों की बात तक सुनते ही नहीं हैं। शाह मोहम्मद तांत्रे और तनवीर डान ने केंद्र सरकार से पांच अगस्त से नजरबंद पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती सहित अन्य नेताओं के साथ ही जम्मू कश्मीर से सभी नजरबंद नेताओं को रिहा करने की मांग करते हुए लोगों की परेशानियों को दूर कराने एवं फिर से राजनीतिक गतिविधियां चलाने का मौका देने के साथ ही जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें