फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से प्रभावित लोगों को हर मदद देंगे : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंढर । मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कालाबन का दौरा कर भूस्खलन और भूमि धंसने से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद राणा भी मौजूद रहे। उन्होंने बेघर लोगों से बात की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सनद रहे कि करीब ग्यारह दिनों से इलाके में भूस्खलन और भूमि के धंसने का सिलसिला जारी है। सत्तर से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई घर धंस गए हैं। कई और चपेट में आ सकते हैं। जगह-जगह सड़कों को भी काफी नुकसान हुआ है। लोगों ने कालाबन इलाके का जियोलॉजिकल सर्वे करवाने की मांग करते हुए सरकार से जल्द सहायता की गुहार लगाई। राणा ने भी हर सहायता का आश्वासन दिया। त्रासदी के बाद से मेंढर सिविल और पुलिस प्रशासन दिन रात यहां के प्रभावित लोगों की सहायता में लगी है। इस मौके पर जिलायुक्त अशोक कुमार शर्मा, एसडीएम इमरान रशीद कटारिया, तहसीलदार राहुल, मेंढर व्यापार मंडल प्रधान बलराम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें