फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: भा ज पा जिला प्रधान बनने पर राजेश कुमार शर्मा का पार्टी सदस्यों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भाजपा की तरफ से शुक्रवार को नए जिला प्रधानों को नामांकित किया गया। इसमें वार्ड-17 के पार्षद एवं युवा नेता राजेश कुमार शर्मा को जिला प्रधान बनाया गया। इसकी सूचना मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी सदस्यों ने उनके घर पहुंच कर स्वागत किया, और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का आभार प्रकट किया। राजेश शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पार्टी प्रदेश आलाकमान का धन्यवाद अदा करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भरोसा दिलाया कि वह जिले में पार्टी को ओर बल देने एवं उसे जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को सुदृढ़ बनाने में तन मन धन से कार्य करेंगे। गौरतलब है कि पुंछ नगर पालिका में भाजपा के 17 में से 5 पार्षद हैं, जिनमें राजेश कुमार सबसे युवा होने के साथ ही सबसे अधिक मतों से विजयी होने वाले पार्षद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें