पुंछ। डाक बंगला में आयोजित माई टाउन माई प्राइड में के तीसरे दिन शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें डाक बंगला और आसपास के क्षेत्रों में सफाई करते ही स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर अन्य कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों, पार्षदों, कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
तीसरे दिन के माई टाउन माई प्राइट की अध्यक्षता नगर पालिका के प्रधान सुनील कुमार शर्मा ने की, जबकि उपायुक्त इंद्रजीत मुख्य अतिथि रहे। डाक बंगला में विभिन्न सरकारी विभागों की तरफ से स्थापित किए गए स्टालों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों की तरफ से उनकी विकास योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए। उन्हें वहां आने वाले लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उपायुक्त ने लोगों को सरकार की तरफ से चलाए जा रहे। माई टाउन माई प्राईड की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों को करीब लाने के साथ ही जनभागीदारी बढ़ाने के साथ ही सरकारी योजनाओं को सीधे तौर पर अम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। जहां आम लोगों को एक विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उस विभाग कार्यालय में जाना पड़ता है। ऐसे में इस जनभागीदारी में आपको एक स्थान पर सभी सरकारी विभागों के स्टाल मिल रहे हैं जहां पर हर विकास की योजनाओं के बारे में आप लोगों जनकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकते हैं। वहीं कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता अभियान चलाया गया।