पुंछ। जिले में अवैध खनन और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए शुक्रवार को सुरनकोट पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में अवैध खनन में संलिप्त दस वाहन और भारी मशीनें जब्त कीं। सुरनकोट पुलिस स्टेशन की टीमों ने अपने अधिकार क्षेत्र में कई जगहों पर नाके और जांच अभियान चलाए। इन अभियानों के दौरान अवैध खनन गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल होने के कारण सात डंपर, एक टिपर, एक जेसीबी मशीन और एक पोकलेन चेन मशीन जब्त की गईं। वाहनों की जब्ती के तुरंत बाद कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई शुरू करने के लिए खनन विभाग को सूचित कर दिया गया। संवाद