मेंढर में वाहनों से साउंड सस्टम उतारते पुलस कर्मी।
मेंढर। एसएचओ की अगुवाई में बस स्टैंड के पास नाका लगाकर कमर्शियल वाहनों सूमो, ट्रैक्टर, टाटा मोबाइल गाड़ियों की चेकिंग की गई। इस दौरान साउंड सिस्टम उतारे गए। काफी समय से इन गाड़ियों में सफर करने वाले लोगों की शिकायत थी कि वाहन संचालक तेज आवाज में गाने बजाते हैं जिससे उन्हें कई प्रकार की दिक्कतें होती हैं। इसी को देखते हुए एसएचओ मंजूर कोहली ने यह नाका लगाकर कार्रवाई की। संवाद