मेंढर तहसील के गोलद क्षेत्र में पुलिस ने वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। जिसकी पहचान अबू ताहिर पुत्र अब्दुल मुनाफ निवासी माथस जिला सलार बांग्लादेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बांग्लादेशी के यहां आने के कारणों की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को मेंढर पुलिस को जानकारी मिली कि मेंढर कसबे के गोलद क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति घूम रहा है, जिसकी भाषा भी किसी को समझ नहीं आ रही है।
इस पर एसडीपीओ मेंढर शाहिद नईम पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस अब इस पकड़े गए युवक से पूछताछ करने में जुटी है।