फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस युवाओं ने किया रक्तदान

Thu, 11 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सामाजिक संगठन वारिफ  यूथ क्लब की तरफ  से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संगठन से जुडे़ युवाओं ने भाग लेते हुए करीब 30 युवाओं ने राजा सुखदेव सिंह ब्लड बैंक में रक्तदान किया।
विज्ञापन


साथ ही 35 युवाओं ने आपातकाल में रक्तदान करने के लिए अपना नाम लिखवाया। शिविर की अध्यक्षता क्लब के संस्थापक इतेयाज सलारिया ने की, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुमताज बट्टी इसके मुख्य आतिथी रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित युवाओं को इसी प्रकार से अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान को लेकर कई प्रकार की आशंकायें हैं कि रक्तदान से उनके शरीर में कमजोरी आ जाएगी, वह अपने काम, खेलकूद और पढ़ाई में सही प्रकार भाग नहीं ले पांएगे, लेकिन यह सब गलत है।
विज्ञापन


शरीर में 90 से 120 दिन में नया रक्त बनता है और पुराना नष्ट हो जाता है। इतना ही नहीं रक्तदान नहीं करने से कई प्रकार के रोग भी हो जाते हैं। हर छह महीने में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें