फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके से लौटे लोग दो दिन की पुलिस रिमांड पर

Wed, 18 Nov 2015 12:36 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को नेपाल के रास्ते पीओके से अवैध रूप से मेंढर तहसील में रहने आए एक परिवार के तीन सदस्यों को मुंसिफ  मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस इन लोगों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतने वर्षों बाद भारत लौटने के पीछे उनका क्या मकसद है।
गौरतलब है कि सोमवार को मेंढर पुलिस ने तहसील के गांव सलवा निवासी गुल्लू शेख पुत्र शक्कर दीन के घर से 67 वर्षों के बाद पीओके से नेपाल के रास्ते लौटे एक ही परिवार के तीन सदस्यों 90 वर्षीय मोहम्मद अजीज पुत्र मोकमदीन, 78 वर्षीय रशीदा बी पत्नी मोहम्मद अजीज औैर 28 वर्षीय अजीजा बी पुत्री मोहम्मद अजीज को अवैध रूप पीओके से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इनके खिलाफ  मेंढर थाने में अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में घुसने के आरोप में मामला दर्ज कर मंगलवार को तीनों को मेंढर स्थित मुंसिफ  मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों पूछताछ के लिए मजिस्ट्रेट से तीनों को रिमांड पर देने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस के आवेदन पर गौर करने के बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि इस परिवार के मुखिया की आयु करीब 90 वर्ष है, जो 1947 में पीओके के कोटली गांव में जा बसा था।

इतने वर्षों के बाद अपने पुराने गांव लौट आने से पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां सकते में हैं। ऐसे में पुलिस भी पूछताछ में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें