दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजक प्रग्या महाला के नेतृत्व में पहुंचा आठवां जत्था
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्र व्यापी श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के आठवें जत्थे में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 2000 शिव भक्तों ने मंगलवार को हर हर महादेव, जय श्री राम और बम बम भोले के जयकारों के बीच भगवान स्वयंभू शिव के दर्शन किए।
दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रग्या महाला की अगुवाई में श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का यह जत्था पहुंचा। स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया। जिसके उपरांत मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति और सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा लगाए गए निशुल्क स्टालों पर भोजन के किया। आठवें जत्थे में शामिल श्रद्धालु शिवखोड़ी की तरफ लौट गए।
इस अवसर पर अन्य श्रद्धालुओं के साथ ही दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रग्या महाला का कहना है कि नियंत्रण रेखा पर रहने वाले लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए वर्ष 2005 में शुरू की गई श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में इस बार अभी तक विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के 15 हजार तक कार्यकर्ता बाबा के दर्शनों के लिए आए हैं और अगली बार हम 25 हजार तक कार्यकर्ताओं को लाएंगे।