फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित सावजियां क्षेत्र के बुराड़ी गांव में जंगली भालू के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान 42 वर्षीय निसार अहमद पुत्र बशीर अहमद निवासी बुराड़ी सावजियां के रूप में हुई है। घायल को अस्पताल उपजिला प्राथमिक मंडी में उपचार के बाद पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी राजोरी रेफर किया गया। घायल के रिश्तेदारों का कहना है कि घर के बाहर भालू ने हमला किया और उसके चेहरे और सिर को बुरी तरह नोंच डाला, जिससे उसका बायां कान भी कट कर गिर गया। गांव में भालुओं के हमलों से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें