फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई वर्करों ने किया प्रदर्शन

Thu, 04 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी तहसील मुख्यालय में पिछले कई सालों से लंबित पड़ी मांगों को पूरा न किए जाने के विरोध में जल वितरण विभाग कर्मचारियों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्दी उनकी मांगें पूरी न की गई तो वह पानी की सप्लाई बंद कर देंगे।
विज्ञापन


मंडी तहसील मुख्यालय में बड़ी संख्या में जल वितरण विभाग के स्थायी, देहाड़ीदार, अवैतनिक, लैंड केस और सीपी वर्कर पीएचई एम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र हुए, जहां उन्हाेंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों विजय टंडन, भारत भूषण शर्मा, मोहम्मद मजीद, मोहम्मद बशीर और जिला प्रधान फैज अकबर चौहान की अगुवाई में अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरा करने की मांग की। तहसील मुख्यालय से शुरू हुआ जुलूस कसबे के विभिन्न बाजारों से होता हुआ मंडी डाक बंगला तक गया।
विज्ञापन


फैज अकबर चौहान ने कहा कि पिछले काफी समय से इस बात की मांग कर रहे हैं कि जिनकी जमीनाें पर विभाग नेे टैंक बनाए हैं, उनके परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी दी जाए।

सात वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके देहाड़ीदारों को स्थाई करने, आईटीआई डिप्लोमा होल्डर को पांच साल के बाद स्थाई किए जाने, सीपी वर्कर का पूरा बकाया वेतन जारी करने, सरपी वर्कर को भी स्थाई करने और स्थाई कर्मचारियों की डीपीसी करने को लेकर सालों से मांग कर रहे हैं परंतु किसी सरकार ने कभी इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। जिसके कारण बार-बार सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें