नगरपालिका एंव तहसील प्रशासन ने नगर के मुख्य बाजार क ा औचक निरीक्षण कर दुकानों, होटलों, हलवाई और सब्जी की दुकानों की जांच की।
उन्होंने हजारों रुपए मूल्य का बासी सामान एवं खराब व गली सड़ी सब्जियां, फल नष्ट करते हुए दुकानदारों को खराब एवं निम्न गुणवत्ता का सामान न बेचने की हिदायत दी।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगले दो चार दिन में फिर चलाए जाने वाले इसी प्रकार के अभियान के दोरान जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
नगरपालिका एंव तहसील प्रशासन ने पुलिस को साथ लेकर नगर के मुख्य बस अड्डे के पास से बाजार का दौरा शुरू किया। इस दौरान नगरपालिका एवं तहसील अधिकारियों ने बारी-बारी से एक-एक दुकान पर जांच का कार्य शुरू किया।
इस दौरान उन्हें जहां भी कोई बासी सामान, गली-सड़ी सब्जियां और फल दिखे, उन्होंने उस सामान को नष्ट कर दिया। बस अड्डे से शुरू किया गया यह अभियान देर शाम परेड बाजार में जाकर समाप्त हुआ।
इस दौरान हजारों रुपये का खराब सामान नष्ट किया गया। वहीं इस अभियान के बारे में नगरपालिका अब्दुल रहमान ने बताया कि इस मौसम में कई प्रकार के रोग फैलते हैं।
ऐसे में बाजारों में गलत सामान न बिके, इसीलिए उन्होंने तहसील प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि काफी मात्रा में फल एवं सब्जियां नष्ट की हैं और दुकानदारों को अगली बार ऐसा करने पर जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी है।