फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ की साइकिल रैली का लोगों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी क्षेत्र में तैनात बीएसएफ 183वीं वाहिनी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत साइकिल रैली निकाली। इसमें जवानों और अधिकारियों ने भाग लेते हुए क्षेत्र में शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया। श्री बुड्ढा अमर नाथ मंदिर के बाहर बीएसएफ की साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मंडी के लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों और बीएसएफ के जवानों ने भाग लिया। बीएसएफ के कमांडेंट मोहम्मद मसूद मुख्य अतिथि थे। रैली मंडी, सैकलू, चकराड़ा, साथरा, चकत्रो और चंडक से होती हुई करीब 15 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी कर कलाई क्षेत्र में पहुंची। जहां इसका समापन किया गया। साइकिल सवार लोगों को शांति एवं भाईचारे का संदेश देते हुए आगे बडे़ रहे थे। सबसे आगे चल रहे वान पर दश भक्ति गीत बजाए जा रहे थे। बीएसएफ 183 वीं बटालियन के कमांडेंट मोहम्मद मसूद ने बताया कि रैली के माध्यम से सभी को इलाके में शांति, एकता एवं भाईचारे का संदेश देना था। क्षेत्र में पहली बार आयोजित की जा रही इस प्रकार की रैली का रास्ते भर लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें