पुंछ के गुलपुर सेक्टर के करमाडा क्षेत्र में भारतीय सेना की सरला बटालियन के जवान शुक्रवार देर शाम तैनात थे। इसी दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते पाकिस्तानी युवक को जवानों ने दबोच लिया। इससे पहले, पुंछ के सलोत्री क्षेत्र में पुलस्त्य नदी के रास्ते घुसपैठ करते पाकिस्तानी लड़के को दबोचा गया था, जो तेतरीनोट पीओजेके का रहने वाला था। उसे भारतीय सीमा चक्कां दा बाग की राहें मिलन से उसके वतन लौटा दिया गया था।
उधर, पकड़े गए पाकिस्तानी युवक को सरला बटालियन मुख्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है। बता दें, पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में मौजूद आतंकी रेकी करवाने के लिए उस पार से नागरिकों को भारतीय क्षेत्र में भेजते हैं। ऐसे कई पाकिस्तानी घुसपैठ के आरोप में भारतीय जेलों में सजा काट रहे हैं।