फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा से पहले पुंछ में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियों ने परखी तैयारियां

Wed, 24 Jun 2026 04:35 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ में मानसून और आगामी बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षाबलों और नागरिक एजेंसियों ने संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित कर आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का आकलन किया।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी मानसून सीजन और वार्षिक बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को देखते हुए बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में संयुक्त आपदा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास पुंछ शहर के एस.के. ब्रिज क्षेत्र के निकट आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य सुरक्षाबलों और नागरिक एजेंसियों की आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार मॉक ड्रिल के दौरान अचानक बाढ़, सड़क दुर्घटना और अन्य आपदा संबंधी परिस्थितियों का काल्पनिक अभ्यास किया गया। इसमें बचाव अभियान, घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की क्षमता को परखा गया।

इस अभ्यास में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), सिविल डिफेंस, सीआरपीएफ, सेना और जिला पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया। टीमों ने आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन भी किया।

अधिकारियों ने बताया कि मानसून और बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इस तरह के संयुक्त अभ्यास बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है और आपदा प्रबंधन प्रणाली की कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें